शामली में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दुकानदार को पीटा

शहर के अजंता चौक, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, दिल्ली रोड शामली पर सोमवार की शाम को दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि चार युवकों निशु निर्वाल, अभय कांबोज, मनीष ने इलाके के दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

जब दुकानदारों ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने दुकानदारों को गोली मारने की धमकी देते हुए कहा—“तुम जानते नहीं हम कौन हैं, कल तक तुझे जान से मार देंगे, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। दबंग अपनी गाड़ी छोड़ कर भाग गए दुकानदारों का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकियां देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया है। पीड़ित दुकानदारों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने पीड़ित दुकानदार का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

# बने जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ #

हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान,मजदूर और शोषितों की आवाज़

ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।

अजीत कुमार श्रीवास्तव #9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli,Uttar Pradesh Mobile Number # 9456889665 सम्पूर्ण भारत में कहीं से भी चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।