बांग्लादेश के रास्ते भारत आया सस्ता सोना

बांग्लादेश के रास्ते भारत आया सस्ता सोना, 90 रुपए प्रति ग्राम, चमक के आगे धोखा खा रहे सुनार!

मार्केट में इन दिनों सोने की कीमतों में आग लग गई है. दिन ब दिन इसकी कीमत बढ़ती ही जा रही है । इसी बीच भारत सहित दुनिया के कई देशों में बांग्लादेश से आया नकली सोना तेजी से पांव पसार रहा है. इसे Aka Stone कहा जाता है. ये देखने में हूबहू सोने जैसा होता है । साथ ही इसे जब फेक गोल्ड का पता लगाने के लिए किये जाने वाले टेस्ट से गुजारा जाता है, तब भी ये सबको पास कर जाता है । इसको काटने या पिघलाने पर भी इसका रंग गोल्डन ही रहता है, ठीक सोने की तरह । इस कारण सुनार भी इस नकली सोने से धोखा खा जा रहे हैं । इसकी कीमत नब्बे रुपए प्रति ग्राम है. इस कारण ये फेक गोल्ड तेजी से मार्केट में अपने पैर पसार रही है । अगर ध्यान नहीं दिया, तो इस सस्ते सोने के बदले आप भी अच्छे खासे पैसे खो देंगे । इसलिए अगर आप सोना खरीद चुके हैं तो अच्छे से उसकी जांच करा लें कहीं ऐसा ना हो आपकी गाढ़ी कमाई का फायदा किसी और को पहुंचे।

      # बनें जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #

हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़

खबर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।

#8439121234#

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh