कृषि विभाग के भूमि संरक्षण अनुभाग, शामली द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक पर ड्राप मोर क्राप उपघटक अदर इंटवेंशन योजना अन्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना के लाभार्थी किसान भाईयो को अनुदान पर पम्पसेट हेतु ऑनलाइन आवेदन करने एवं चयन प्रकिया की पात्रता एवं शर्ते।
—————————— ——-
शामली
ज़िला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव
📞9456889665
—————————— ———
प्रदीप कुमार यादव भूमि संरक्षण अधिकारी, शामली द्वारा सभी किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि जनपद शामली को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक पर ड्राप मोर क्राप उपघटक अदर इंटवेंशन योजना अन्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना में कुल 36 पम्पसेट जिसमे 25 सामान्य जाति एवं 11 अनुसूचित जाति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन एवं चयन प्रक्रिया की पात्रता एवं शर्ते निम्नवत है। •अनुदान पर पम्पसेट की बुकिंग हेतु विभागीय वेबसाइट http://www.agriculture.up.gov. in पर विभागीय पॉर्टल में पंजीकृत कृषक द्वारा ऑनलाइन आवेदन किये जा रहे है। पॉर्टल से कन्फर्म टोकन की सूचना कृषक के पंजीकृत मोबाइल पर एस०एम०एस० के माध्यम से प्रेषित की जायेगी।पॉर्टल पर पम्पसेट क्रय रसीद, पम्पसेट की फोटो एवं सम्बन्धित अभिलेख अपलोड करने की अन्तिम तिथि प्रदर्शित होगी। किसी कारणवश मोबाइल पर एस०एम०एस० न पहुंचने पर पॉर्टल पर प्रदर्शित अन्तिम तिथि ही मान्य होगी। अनुदान का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से 01 किस्त में किया जायेगा।पम्पसेट अनुदान हेतु वही लाभार्थी कृषक पात्र होंगे जिन्होने पंजीकरण की तिथि तक उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर ली है एवं खेत तालाब योजनान्तर्गत तालाब निर्माण का भी कार्य पूर्ण कर लिया गया है।योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। योजना का लाभ लक्ष्य की समाप्ति तक प्रदान किया जाएगा। किसान भाई अधिक जानकारी के लिये कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, रेलपार शौर्या गार्डन गली नं0-02 में श्री राधेश्याम, अवर अभियन्ता मो0नं0-9410062664 तथा श्री रोबिन कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-1 मो0नं0-9729027331 से सम्पर्क कर सकते है।
# बनें जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ #
# हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





