झालावाड़: नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया

 नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर समान किया

 

झालावाड़ : भाजपा मंडल चौमहला के मंडल अध्यक्ष पर की नियुक्ति लम्बे समय से असमंजस को लेकर स्थगित थी। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा नेता अशोक गायरी को इस पद हेतु चुना गया। नियुक्ति के बाद से जगह जगह नव नियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत एवं सम्मान की श्रृंखला जारी है इसी क्रम में शनिवार को नगर के कुंडला रोड पर जांगड़ा पोरवाल समाज चौमहला एवं श्री सांवलिया रक्तदाता समूह चौमहला द्वारा सामूहिक रूप से भाजपा मंडल चौमहला के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अशोक गायरी का माल्यार्पण कर एवं साफ़ा बांधकर स्वागत और सम्मान किया एवं मिठाई खिलाई। जिसके पश्चात अशोक द्वारा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और स्वागत करते का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने की पूर्ण कोशिश करूंगा एवं भाजपा के स्लोगन सबका साथ , सबका विकास को लेकर निस्वार्थ भाव से कार्य करूंगा। इस अवसर पर पोरवाल समाज के अध्यक्ष राधेश्याम मांदलिया, पोरवाल यूवा संगठन अध्यक्ष अमित काला, अशोक मांदलिया, दिनेश फरक्या, विष्णु मांदलिया, अंकित पोरवाल, संतोष पोरवाल, राजेश काला, नितेश पोरवाल,दिनेश गुप्ता, अंशुल पोरवाल, दीपक, नितिन, शानू सहित पोरवाल समाज के सदस्य एवं सांवरिया रक्तदाता समूह के जगदीश विश्वकर्मा, नितेश जैन, गोपाल सिंह सिसोदिया,विक्रम प्रजापत, संजय भंडारी, संजय जैन , प्रहलाद सिंह, ब्रजेश पोरवाल सहित समूह के सदस्य एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष वासुदेव विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह, सीताराम वर्मा, पुरुषोत्तम टेलर सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Comment