उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड परीक्षा के शैक्षणिक सत्र-2024-25 में कक्षा-10 एवं कक्षा-12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली 21मेधावी छात्राओं को जन मंच से किया गया सम्मानित।
—————————— ———-
शामली
जिला प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव
📞 9456889665
—————————— ———-
महिला कल्याण विभाग शामली द्वारा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड परीक्षा के शैक्षणिक सत्र-2024-25 में कक्षा-10 एवं कक्षा-12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर एमएलसी श्री वीरेन्द्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), शामली,श्री सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड परीक्षा के शैक्षिक सत्र 2024-25 की कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की 21 मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की कैप और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी श्री वीरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में सभी मेधावी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे चलकर अच्छे पदों को प्राप्त करते हुए अपने परिवार,जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की बात कही। मा० एमएलसी ने अपने संबोधन में कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी हुई है । आज किसी की हिम्मत नहीं की कोई बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर भी देख लें। शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम मा० मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम कराया। उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि एक समय था जब बेटियों को पढ़ने नहीं दिया जाता था। आज समय बदल गया है आज हर घर की बेटी पढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ेगी तो देश का विकास होगा। उन्होंने सभी मेधावी छात्राओं से अधिकारियों को प्रेरणा स्रोत बनाते हुए जीवन में अपना लक्ष्य तय करते हुए अपने देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), शामली,श्री सत्येन्द्र सिंह ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए कहां की बच्चों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता और उनके शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मेधावी छात्राओं से कहा कि यह आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। कक्षा-12 के बाद आपको करियर विकल्प चुनना होता है आपको जिस भी क्षेत्र में जाना है उसके लिए आपको तैयारी करनी होती है। उन्होंने कहा कि करियर विकल्प ध्यानपूर्वक चुने क्योंकि कभी-कभी आदमी की विफलता उसके द्वारा लिए गए निर्णय से होती है। उन्होंने सभी मेधावी छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए अपने माता-पिता, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की बात कही। कार्यक्रम की प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन ने बताया कि यह कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किया जाता है जिसमें जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड परीक्षा के शैक्षिक सत्र 2024-25 की कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की 21 छात्राओं को आज सम्मानित किया गया है।उन्होंने बताया की कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की 21 प्रत्येक मेधावी छात्राओं को रुपए 05 हजार की धनराशि जिसमें कक्षा 12 की जनपद टॉपर 01मेधावी छात्रा रिया को 10 हजार की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी।इस अवसर पर हामिद हुसैन सभी मेधावी छात्राओं को जनपद का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हुए इसी तरह मेहनत करते हुए आगे भी अपने माता-पिता और जनपद ओर प्रदेश का नाम रोशन करने की बात की। आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित कियागया कक्षा 12 में मेधावी छात्राओं क्रमशः रिया, खुशी मलिक, खुशी शर्मा, शुभ्रा चौधरी, जानवी चौधरी, सुरभी राजपूत, हिमानी पवार, शगुन चौधरी, पूर्वा मालिक, रिया शर्मा, कनिका वर्मा के अलावा कक्षा-10 में मेधावी छात्राओं कमश: अर्पण, बुशरा सैफी, एकता, भूमिका, अंशिका वर्मा, अनुका, गोरी जैन, वंशिका चौहान, वंशिका अफशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा अर्पण ने अपने विचार रखते हुए कहा कि उसने मेहनत से पढ़ाई करते हुए यह स्थान हासिल किया है अर्पण ने इसका श्रेय अपने अभिभावकों और शिक्षकों को दिया। कक्षा बारहवीं टॉपर की छात्रा रिया बताया कि उसने समय सारणी बनाकर मेहनत की और यह स्थान हासिल किया।कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से चाइल्ड हेल्पलाइन से सुश्री अजरा, DMC सदफ़ , जेंडर स्पेशलिस्ट श्री कुलदीप शर्मा और पूजा गिरी,श्रीकांत,राहुल सहित सभी मेधावी छात्राओं के अभिभावक और उनका स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। आयोजित कार्यक्रम के उपरांत एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। मंच का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।
# हमसे जुड़े और बनें ग़रीब, किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु भी संपर्क करें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh







