कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक का प्रेजेंटेशन आशुतोष कुमार श्रीवास्तव जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किया गया। बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की एजेंडा बिंदु के अनुसार समीक्षा करते हुए जिन विभागीय कार्यक्रमों में प्रगति खराब पाई गई उसमें सुधार करने के कड़े निर्देश संबंधित को दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए एमओआईसी थानाभवन और कांधला में टीकाकरण सुपरविजन संतोष जनक ना होने को लेकर कारण बताओं नोटिस के निर्देश दिए साथ ही कार्य में सुधार की चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही एमओआईसी कैराना द्वारा टीकाकरण में नो वन कांटेक्ट सुपरविजन में कमी को लेकर एक माह का कार्य सुधार नोटिस देते हुए यदि कार्य में सुधार नहीं आता है तो एमओआईसी पद से हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए।पीसीपीएनडीटी में जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाने को लेकर नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में समीक्षा करते हुए ऑप्टोमेट्रिस्ट की सेवा समाप्त होने के पश्चात भी उसे पूर्व सीएमओ द्वारा सेवा में रखने की बात सामने आई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित ऑप्टोमेट्रिस्ट से आरसी जारी धनराशि वसूली के निर्देश दिये। कांधला में जर्जर उपकेन्द्रो की नीलामी के बाद ठेकेदार द्वारा अभी तक नीलामी का पैसा जमा नहीं किया जाने के संबंध में थाना कांधला पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है जिसके संबंध में प्रभावी कार्रवाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल कुमार,सीएमएस डॉ किशोर आहूजा,एएसीएमओ अश्वनी शर्मा,डीआईओ,डॉ करन चौधरी,डीपीओ आईसीडीएस, समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं सभी संबंधित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
#बनें जुर्म के ख़िलाफ़ बुलंद आवाज़ #
# हमसे जुड़े और बनें ग़रीब किसान मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
# 9456889665 #
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






