राज्यपाल के अभिभाषण के समर्थन में मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर हमला
कहा— सपा सरकार में चरम पर था भ्रष्टाचार, भाजपा ने बदली प्रदेश की तस्वीर
लखनऊ। अजीत कुमार श्रीवास्तव
विधान परिषद में राज्यपाल महोदया के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर थी।
मोहित बेनीवाल ने कहा कि उस समय 100 डायल जैसी महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा तक बदहाल थी। संकट में फंसे लोगों की कॉल तक नहीं उठाई जाती थी। सड़कों के निर्माण में भी भारी भ्रष्टाचार होता था, गुणवत्ता का अभाव रहता था और जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश में सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार हो रहा है, आधारभूत संरचना मजबूत हुई है और उत्तर प्रदेश देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मेरठ में बन रहा ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय इसका सशक्त उदाहरण है, जो प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देगा।
पूर्ववर्ती सरकारों पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और सुशासन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। आज प्रदेश में बाहरी कंपनियां निवेश कर रही हैं, नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश नवाचार का केंद्र बनता जा रहा है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि गन्ना किसानों के साथ पहले की सरकारों ने केवल वादे किए, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया। भाजपा सरकार ने गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति कुंतल की वृद्धि कर लगभग 45 लाख किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुख उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
toto88slot habibi88 garuda188




