🔴 ईद को लेकर शामली पुलिस अलर्ट: एसपी एन.पी. सिंह ने कैराना में किया पैदल गश्त, ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शामली, 20 मार्च 2026।
अजीत कुमार श्रीवास्तव
जिला प्रभारी आर हिंदुस्तान
संपर्क सूत्र # 9456889665
जनपद में आगामी ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह द्वारा थाना कैराना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गई।
गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के प्रमुख ईदगाह का निरीक्षण कर नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं आपातकालीन सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज निर्धारित स्थल (ईदगाह) के भीतर ही अदा की जाए तथा किसी भी स्थिति में सड़क पर नमाज न हो, जिससे यातायात बाधित न हो।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक कैराना श्री समयपाल अत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






