शामली में गन्ना पर्यवेक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, पंकज कुमार बने अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ, जनपद शामली शाखा की कार्यकारिणी के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। यह बैठक अध्यक्ष/चुनाव अधिकारी श्री वेदपाल जी (पूर्व गन्ना पर्यवेक्षक) की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्री पंकज कुमार को 26 मत प्राप्त हुए, जबकि श्री विजय आर्या को 07 मत मिले। इस प्रकार श्री पंकज कुमार 19 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए।

अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया, जो इस प्रकार हैं—

  • संरक्षक – श्री संजय सैनी

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री कृष्णपाल

  • उपाध्यक्ष – श्री शैलेश कुमार मौर्य

  • मंत्री/सचिव – श्री नवनीत कुमार शर्मा

  • कोषाध्यक्ष – श्री राजन यादव

इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक संघ
जनपद शामली

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh