शामली में अंडर-19 सहित विभिन्न आयु वर्ग के क्रिकेट ट्रायल सम्पन्न
शामली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को शामली क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड पर सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।
अंडर-19 वर्ग में करीब 43 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जबकि अंडर-16 में 38, अंडर-23 में 14 तथा रणजी ट्रॉफी श्रेणी में भी 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ट्रायल के दौरान मुख्य चयनकर्ता विनय कुमार एवं पंकज चौधरी मौजूद रहे। शामली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों को फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को जनपद शामली की टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथि श्री सूर्यवीर सिंह एवं विजय तोमर उपस्थित रहे। दोनों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मेहनत और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शामली क्रिकेट अकैडमी के चेयरमैन जवाहर तोमर, हरेंद्र तोमर, नागेंद्र खैवाल, आज़म ख़ान, रॉकी देशवाल, सचिन तोमर, इमरान, रवि, सादिक़, फरमान, मुकुल, उज्जवल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
✍️ अजीत कुमार श्रीवास्तव
जिला प्रभारी,
शामली
आर हिंदुस्तान
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






