केकेएचडी टीवी शो में ऊन की प्रिया बनी चैंपियन, 2 लाख का इनाम जीतकर बढ़ाया मान

केकेएचडी टीवी शो में ऊन की प्रिया अव्वल, इलाके में जश्न का माहौल

 

ऊन। चंडीगढ़ में आयोजित केकेएचडी टीवी शो के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन वहरा यूनिवर्सिटी में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों—राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और गुजरात—से करीब 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

इस प्रतियोगिता में कस्बा ऊन की भजन गायिका छोटी उर्फ प्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रिया की इस उपलब्धि पर कार्यक्रम आयोजकों की ओर से उसे 2 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

प्रिया की जीत की खबर मिलते ही उसके परिवार सहित पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, वनस्थली एकेडमी के रविंद्र डागर, होली हेवन के चतुर्वेदी मलिक व अंकुर राणा तथा सेंट आरसी पिंडौरा के देवेन्द्र सिंह ने प्रिया को सम्मानित करने की घोषणा की है।

 

बताया जाता है कि प्रिया कस्बे में खाटू श्याम के कीर्तन में निःशुल्क भजन गाती है और अपनी सफलता का श्रेय खाटू श्याम बाबा की कृपा को देती है।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

 

 👤जिला प्रभारी

 

🎤 आर हिंदुस्तान 

 

 📞9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh