🎯 भाजपा स्थापना दिवस पर जोश और संगठन शक्ति का प्रदर्शन, मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
शामली। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं नीतियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संकल्प है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को दोहराते हुए कहा कि पार्टी निरंतर देश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस हमें उन महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके प्रयासों से आज संगठन एक विशाल वटवृक्ष के रूप में खड़ा है। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के इस अभियान से जुड़कर भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इसी क्रम में भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामजीलाल कश्यप द्वारा ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरवीर मलिक, रंधावा मलिक, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री कपिल पवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य करेंगे।
🖋️ अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤 जिला प्रभारी
🎤 आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh
