“ऑपरेशन सवेरा” में कैराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
📍 कैराना/शामली।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना कैराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 92 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये), एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में दिनांक 9/10 अप्रैल 2026 की रात थाना कैराना पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
सुमित पुत्र सामा, निवासी ग्राम बुच्चाखेड़ी थाना कैराना जनपद शामली
कृष्ण चंद पुत्र साधू, निवासी ग्राम बुच्चाखेड़ी थाना कैराना जनपद शामली
📦 बरामदगी:
92 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब ₹20 लाख)
बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
दो मोबाइल फोन (ओप्पो व पोको)
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कैराना में मु0अ0सं0 243/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच में जुटी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
👮♂️ कार्रवाई करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक पवन कुमार
कांस्टेबल अंकित कुमार
कांस्टेबल पवनीश कुमार
📢 पुलिस की अपील:
शामली पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि नशा मुक्त समाज बनाने के इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
👉 “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” बढ़ते हुए, आइए हम सब मिलकर शामली को नशामुक्त बनाएं।
🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤जिला प्रभारी
🎤आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





