गौरवपूर्ण कार्यकाल के बाद डीएम अरविन्द कुमार चौहान को भावभीनी विदाई, सहारनपुर स्थानांतरण पर सम्मान समारोह आयोजित
शामली। जनपद शामली के जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के उपरांत उनके सहारनपुर स्थानांतरण के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, डीएफओ जगदेव सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सोहनलाल तथा पीडी डीआरडीए प्रेम चन्द सहित सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में डीएम के करीब एक वर्ष पाँच माह से अधिक के कार्यकाल को जनपद के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना की।
अपने विदाई संबोधन में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और उच्चाधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “आपका काम ही आपकी असली पहचान होता है,” और सभी को शासन की मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤जिला प्रभारी
🎤आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






