घाटमपुर के पतारा मे देसी शराब ठेका के बाहर मिला युवक का शव

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

तेज नारायण गुप्ता/घाटमपुर – जनपद कानपुर नगर घाटमपुर के पतारा चौकी अंतर्गत तिलसड़ा गाँव में देसी शराब ठेका के बाहर बुधवार सुबह युवक संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा गया तो सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार घाटमपुर के पतारा चौकी अंतर्गत तिलसडा गाँव स्थित देसी शराब ठेका के पास बुधवार को सुबह स्थानीय लोगो ने एक युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। वह स्थानीय लोगों द्वारा युवक की पहचान गांव निवासी रामशेखर शर्मा पुत्र मन्नू शर्मा के रूप में की गई। पत्नी पूजा ने बताया की पति पारिवारिक त्रयोदशी कार्यक्रम में जाने की बात कह कर देर रात घर से निकले थे और घर वापस नहीं लौटे थे। युवक की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रभारी निशांत कुमार राणा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक खेती किसानी कर्ज अपने परिवार का भरण पोषण करता था परिवार में पत्नी पूजा के अलावा तीन पुत्री मानसी 10 वर्ष, अंशिका 8 वर्ष और रानी 6 वर्ष है।.

R Hindustan
Author: R Hindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *