अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने समाजसेवी उपेंद्र द्विवेदी के स्वर्गवास होने पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की

शामली ,अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की एक शोक बैठक मौ० बरखंडी में स्थित बीरो वाली मंदिर में अरविंद कौशिक की अध्यक्षता में व प्रदीप शर्मा के संचालन में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख समाजसेवी ब्राह्मण समाज के नेता उपेंद्र द्विवेदी का स्वर्गवास होने पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गयी कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान दें सभी वक्ताओं ने दुखी मन से कहा उपेंद्र द्विवेदी मिलनसार व धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति थे । वह समाज में सभी के दुख सुख में शामिल होते थे इसलिए परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें । बैठक में मुख्य रूप से अरविंद कौशिक, मुकेश गौतम ,अजित श्रीवास्तव,अरविंद शर्मा, चंद्रशेखर भारद्वाज, शशि शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रवीण शर्मा, सूरज कौशिक, नीरज शर्मा ,सुभाष शर्मा ,विपिन शर्मा आदि ने भी श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की ।

#बने जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #

हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों की आवाज़

खबर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।

अजीत कुमार श्रीवास्तव 8439121234

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh