🛑 पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल
👉 जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने दिए सख्त निर्देश
👉 “नो हेलमेट–नो फ्यूल” नियम का कड़ाई से होगा पालन
शामली में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
बैठक में डीएम और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निर्देश दिए कि “नो हेलमेट–नो फ्यूल” नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ हादसों वाले स्थानों पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश
⚠️ यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन
इसके साथ ही दिल्ली–सहारनपुर मार्ग पर थानाभवन और जलालाबाद में ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सिग्नल लाइट लगाए जाने के निर्देश एनएचएआई को दिए गए हैं।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर अपनी जान सुरक्षित रखें।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




