परशुराम युवा जागृति मंच की सभा में संगठन विस्तार पर मंथन

जंतर-मंतर पर यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट व आरक्षण मुद्दे के विरोध प्रदर्शन का समर्थन, नई कार्यकारिणी का गठन

अजीत श्रीवास्तव। जिला प्रभारी, आर हिंदुस्तान

शामली। श्री परशुराम युवा जागृति मंच की एक महत्वपूर्ण सभा बुधवार को भार्गव एसोसिएट्स, माजरा रोड पर आयोजित हुई। सभा में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जंतर-मंतर पर यूजीसी, एससी-एसटी एक्ट एवं आरक्षण के मुद्दों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

संगठन के सृजन एवं विस्तारीकरण के क्रम में कार्यकारिणी में संशोधन किया गया। सर्वसम्मति से योगेश भारद्वाज को अध्यक्ष, विक्रांत भार्गव को महासचिव, अनिल भार्गव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश शर्मा, अंकित कौशिक एवं पुनीत शर्मा को उपाध्यक्ष, राजू शर्मा को कोषाध्यक्ष, दीपक वशिष्ठ को कानूनी सलाहकार तथा विकास कौशिक को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

सभा में कार्यकारिणी का जल्द विस्तार करने तथा संगठन की आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर योगेश भारद्वाज, अंकित कौशिक, पुनीत शर्मा, विक्रांत भार्गव, विकास कौशिक, दीपक वशिष्ठ, महेश शर्मा, उदयभान शर्मा, राजू शर्मा, शेंकी शर्मा, सनुज शर्मा, विकास शर्मा, गौरव शर्मा, हर्षित शर्मा, अभि शर्मा, निशांत भार्गव, लवी शर्मा, सन्दीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh