शामली में जनगणना-2027 हेतु प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू

शामली में जनगणना-2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

 

शामली। जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर तहसील शामली के सभागार में मंगलवार से प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एवं जिला जनगणना अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 स्वतंत्रता के बाद देश की आठवीं जनगणना होगी और इस बार इसे पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसके लिए स्व-गणना पोर्टल पर विवरण भरना होगा।

 

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि स्व-गणना का कार्य 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें आम नागरिक स्वयं पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद मकान गणना का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में एसडीएम शामली अर्चना शर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव, एबीएसए, फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤जिला प्रभारी,

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh