कैराना में प्रशासनिक फेरबदल: शिवाजी यादव बने एसडीएम, निधि भारद्वाज को सदर तहसील की जिम्मेदारी
कैराना में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। शासन के निर्देशों के तहत पीसीएस अधिकारी शिवाजी यादव को कैराना तहसील का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। वहीं, निधि भारद्वाज को सदर तहसील में उपजिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में कैराना में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए यह नई तैनाती की गई है। शिवाजी यादव, जो कि 2023 बैच के युवा अधिकारी हैं, इससे पहले न्यायिक पद पर कार्यरत थे। प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद यह उनकी प्रमुख प्रशासनिक जिम्मेदारी मानी जा रही है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। विनय प्रताप सिंह भदौरिया को एसडीएम ऊन बनाया गया है, जबकि अर्चना शर्मा को न्यायिक उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संदीप त्रिपाठी को कैराना में एसडीएम न्यायिक के रूप में तैनात किया गया है।
शिवाजी यादव इससे पहले करीब आठ वर्षों तक नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्य कर चुके हैं। अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤जिला प्रभारी
🎤आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




