*महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान व उनकी टीम मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं को कर रही जागरूक*
*महिला थाना शामली आज न्याय की उम्मीद लेकर आने वाली महिलाओं और बेटियों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका*
*पति-पत्नी के बीच आपसी छोटे-छोटे मामलों को निपटाना तथा उनका घर बसाना महिला थाने का बना हुआ का ध्येय *
*पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों में समझौते करा कर शामली महिला थाना बन रहा अव्वल*
*मोनिका चौहान आज केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि अनुशासन, कानून, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल बन चुकी*
शामली।एस पी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान मिशन शक्ति अभियान के दौरान सराहनीय कार्य को अंजाम दे रही है तो वही केसों के निस्तारण में सही भूमिका का निर्वहन भी कर रही है इतना ही नहीं थाना स्तर पर यह भी प्रयास रंग ला रहा है कि आपसी परिवारिक झगड़ो को भी मिल बैठकर आपसी सूझबूझ से निपटाया जाए। महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान के निर्देशन में महिला थाना अपनी अच्छी भूमिका निभा रहा है परिवारिक झगड़ों में पति-पत्नी के बीच आपसी छोटे-छोटे मामलों को निपटाना तथा घर बसाना महिला थाने का ध्येय बना हुआ है। उनका स्पष्ट मानना है कि कानून सर्वोपरि है और पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध दर्ज करना नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और जागरूकता का वातावरण बनाना भी है। यही सोच उन्हें एक विशिष्ट और लोकप्रिय पुलिस अधिकारी बनाती है। मोनिका चौहान के कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि राजनीतिक, विभागीय अथवा सामाजिक किसी भी प्रकार का दबाव उनके निर्णयों को प्रभावित नहीं करता। वे कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष और निर्भीक होकर कार्य करती हैं। यही कारण है कि महिला थाना शामली आज न्याय की उम्मीद लेकर आने वाली महिलाओं और बेटियों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है। महिला थाना प्रभारी मोनिका चौहान के रूप में ने अपनी जिम्मेदारियों को केवल पद की सीमा तक नहीं रखा, बल्कि उन्होंने इसे इंसाफ का मंदिर बना दिया हैं।महिला थाना में प्रतिदिन प्रताड़ना और दहेज मांग की शिकायत आती है कई मामलों में सुलहनामा हो जाता है और कई मामलों में केस दर्ज किया जाता है। महिला जागरूकता व सुरक्षा का अहसास कराया जाए इसी लिए वह जी जान से जुटी रहती हैं जिससे कि महिलाओं को इंसाफ मिल सके और वह जागरूक हो सके। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के कुशल मार्गदर्शन थानाप्रभारी मोनिका चौहान व उनकी टीम के द्वारा महिला सशक्तिकरण के संवाहक के रूप में प्रयुक्त कर महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक अभियान के दौरान थाना हाजा पर पूर्व में प्राप्त महिला सम्बन्धी शिकायती प्रार्थना पत्रो पर कार्यवाही करते हुए आपस में मनमुटाव को दूर करते हुए ना जाने कितने समझौते साथ साथ रहने के कराकर आवेदिकाओं को उनके पति के साथ भेजकर समझौता कराया गया व प्रार्थना पत्रो में पति पत्नि के चल रहे मनमुटाव में उनकी अपनी अपनी स्वेच्छा से अलग अलग रहने का फैसलानामा थाना हाजा पर दाखिल किया गया व कुछ प्रार्थना पत्रो पर थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया एवं क्षेत्र में बालिका एवं महिलाओ को मिशनशक्ति अभियान के दौरान महिला सम्बन्धी चल रही योजनाओ के विषय में पम्पलेट देकर उनको उनके अधिकार के विषय मे शासन द्वारा चलायी जा रही हैल्प लाईन नम्बर के विषय में अवगत कराकर जागरूक किया हैं।
#उठाएं जुर्म के खिलाफ बुलंद आवाज़ #
#हमसे जुड़े और उठाएं गरीब, किसान मजदूर और शोषितों की आवाज़ #
ख़बर, विज्ञापन, इंटरव्यू और चैनल से जुड़ने हेतु संपर्क करें।
8439121234
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh






