सपा नेताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री का फूल मालाओं से किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। आज जनपद मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की गई। इस अवसर पर आदरणीय श्री लाखन पाल जी, पूर्व राज्यमंत्री भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान श्री सतेंद्र पाल जी, बुढ़ाना विधानसभा, श्री रविंद्र प्रधान जोगी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, श्री अरविन्द झंझोट जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच, श्री रविन्द्र पाल जी, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मास्टर सतीश जी, डॉ. उमरदीन अंसारी जी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ तथा श्री सतीश शर्मा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने मिलकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी एवं पूर्व राज्यमंत्री लाखन पाल जी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों के बीच सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया।
✍️अजीत कुमार श्रीवास्तव
जिला प्रभारी, आर हिंदुस्तान
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





