सशक्त नारी, सशक्त भारत: शामली में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित

शामली में ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

 

शामली, 17 अप्रैल 2026:

नगर पालिका परिषद शामली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा शामली द्वारा ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ विषय पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को देश की प्रगति का आधार बताते हुए महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता और राजनीतिक भागीदारी में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निवर्तमान जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल ने कहा कि ‘सशक्त नारी, सशक्त भारत’ एक आत्मनिर्भर और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव है। उन्होंने महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा योजना और उज्ज्वला योजना जैसी सरकारी पहलों को महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम बताया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजी लाल कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतंत्र के नए युग की शुरुआत है। अब महिलाओं की लोकसभा और विधानसभाओं में बढ़ती भागीदारी देश के भविष्य को मजबूत बनाएगी।

 

मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सम्मानजनक जीवन और समान अवसर देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि महिला हर परिस्थिति में संघर्ष कर आगे बढ़ने की क्षमता रखती है। जब नारी शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर होती है, तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होते हैं।

 

कार्यक्रम की विधानसभा संयोजक श्रीमती मीनू संगल ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए देश को सशक्त बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अभय तोमर, अनिल कुमार उपाध्याय, बबिता चौहान, मीरा चावला, ममता जैन, वीना अग्रवाल, शशि अरोरा, स्नेहलता गर्ग सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤जिला प्रभारी

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh