ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाई : 20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

           🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शामली 🚨

 

ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलता : 20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

शामली। “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत गढ़ीपुख्ता पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 110 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद की है।

 

यह कार्रवाई सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के अंतर्गत की गई। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के पर्यवेक्षण में थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने 29 मार्च 2026 को यह सफलता हासिल की।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ईनाम पुत्र महबूब निवासी ग्राम पलठेड़ी, थाना गढ़ीपुख्ता (शामली) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना गढ़ीपुख्ता पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के नेटवर्क (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक) की गहन जांच की जा रही है, जिससे नशे के इस अवैध कारोबार में जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

 

👮‍♂️ गिरफ्तारी टीम में शामिल:

 

उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह

 

हेड कांस्टेबल संजय कुमार

 

हेड कांस्टेबल पिंटू कुमार

 

कांस्टेबल तरुण प्रताप

 

📢 पुलिस की अपील:

शामली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और जिले को नशामुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

रिपोर्ट: अजीत कुमार श्रीवास्तव

जिला प्रभारी, शामली (आर हिंदुस्तान)

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh