जिलाधिकारी का सैनिक कल्याण कार्यालय पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर संतोष

जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

 

शामली:

जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में स्वच्छता, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा सैनिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक सैनिकों तक पहुंचाया जाए।

 

जिलाधिकारी ने जिला स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गति पर संतोष व्यक्त किया और कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया।

 

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह (अप्रा.), कर्नल नरेन्द्र कुमार, सेना मेडल से सम्मानित सैनिक, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित सहित कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव,

👤जिला प्रभारी

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh