जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु सुपरवाइज़र ऑफ द ईयर चयनित श्री अनुज कुमार को स्टेट अवार्ड प्रदान कर उनके नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यों में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं प्रभावी योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
साथ ही 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में अनुशासनपूर्वक एवं समर्पण के साथ सहयोग करने वाले एनसीसी कैडेट्स को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नीरज विश्वकर्मा (स्वीप कोऑर्डिनेटर), अनिल कुमार एवं स्वीप टीम द्वारा जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा स्टेट अवार्ड प्राप्त होने पर उन्हें बधाई देते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh





