कांधला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, एकता और अधिकारों का दिया संदेश

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, प्रतिमा पर अर्पित की गई पुष्पांजलि

 

कांधला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया।

 

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल नाला, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौहान और कांधला नगर अध्यक्ष रहीस पठान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जो हर वर्ग को आगे बढ़ने की सीख देता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को अपनाने और समाज में भाईचारा व एकता मजबूत करने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में न्याय व समानता स्थापित करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤जिला प्रभारी,

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh