लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीड़ितों को मुआवजा, प्रशासन मुस्तैद

लखनऊ अग्निकांड: मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता, राहत कार्य तेज

 

लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सौंप दी गई है। यह सहायता योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से प्रदान की गई।

 

घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर में ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

इसके साथ ही, घटना स्थल पर भी लगातार भोजन वितरण किया जा रहा है। घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर तैनात हैं।

इस बीच, स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासन द्वारा राहत और पुनर्वास कार्य तेजी से जारी हैं।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव 

👤जिला प्रभारी

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh