“बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का बोलबाला, इंटर में अश्व़नी और हाईस्कूल में अनंत टॉपर”

इंटरमीडिएट में अश्व़नी का जलवा, हाईस्कूल में अनंत ने लहराया परचम — जिले में बेटियों का दबदबा”

 

📍 शामली/बनत:

बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज, बनत की छात्राओं ने इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों में टॉप कर इतिहास रच दिया।

 

इंटरमीडिएट परीक्षा में अश्व़नी   ने 94.8% अंक हासिल कर जिला टॉप किया, जबकि हाईस्कूल में अनंत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।

 

कॉलेज की अन्य छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मुस्कान जैनुद्दीन ने 93.4%, जबकि अन्य मेधावी छात्राओं ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

 

विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल छा गया। छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

विद्यालय प्रबंधन ने इसे मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताते हुए सभी छात्राओं को बधाई दी।

 

🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤 जिला प्रभारी

🎤 आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh