टीकाकरण में लापरवाही पर सख्त रुख, शहरी इकाइयों के चिकित्सकों को चेतावनी के निर्देश
शामली, 23 अप्रैल 2026।
मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान टीकाकरण कार्यक्रम में शहरी चिकित्सा इकाइयों की कम उपलब्धि पर नाराजगी जताई गई। संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।
मातृ मृत्यु के मामलों की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आख्या रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक कदम समय पर उठाए जा सकें।
ऑनलाइन ओपीडी पर्ची व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इस स्थिति को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करन में ऑनलाइन ओपीडी पर्ची एवं इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड की उपलब्धि शून्य पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल बंसल, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. अथर जमील, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कृष्ण गोपाल, आशुतोष श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) फहीम, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नितिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
🖋️अजीत कुमार श्रीवास्तव
👤जिला प्रभारी
🎤आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




