शामली में नए जिलाधिकारी का देर रात चार्ज, कोषागार पहुंचकर संभाली जिम्मेदारी
शामली। जनपद को नए नेतृत्व की सौगात मिल गई है। नवागत जिलाधिकारी श्री आलोक यादव ने 24 अप्रैल 2026 की देर रात तहसील शामली पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए आधिकारिक रूप से जिले की कमान संभाली।
चार्ज लेने की प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येंद्र सिंह, एसडीएम शामली निधि भारद्वाज, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार समेत तहसीलदार शामली मनोज कुमार, नायब तहसीलदार गौरव और सहायक कोषाधिकारी तालेवर सिंह, लेखाकार सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देर रात तक चली इस प्रक्रिया ने प्रशासनिक सक्रियता का संकेत दिया है। माना जा रहा है कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति मिलेगी।
रिपोर्ट: अजीत कुमार श्रीवास्तव
जिला प्रभारी, आर हिंदुस्तान
📞 9456889665
Author: AJEET SHRIWASTAVA
District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh




