राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को लेकर शामली में तैयारियां तेज, अधिकारियों संग अहम बैठक आयोजित

शामली में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, अधिकाधिक वाद निस्तारण पर जोर

 

शामली। आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अक्षयदीप यादव ने की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

 

बैठक में परिवहन विभाग से श्री रोहित राजपूत, कैराना से इंस्पेक्टर श्री योगेन्द्र सिंह, एलडीएम शामली श्री अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श कर लोक अदालत को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।

 

इस दौरान अधिकारियों को लंबित मामलों को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

 

प्रशासन का लक्ष्य है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कर न्याय व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाया जाए।

✍️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤जिला प्रभारी

🎤आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh