यमुना में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रक-जेसीबी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

यमुना में अवैध खनन पर पुलिस का एक्शन, ट्रक व जेसीबी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

शामली। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यमुना नदी से रेत का अवैध खनन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से रेत से भरा ट्रक और एक जेसीबी मशीन भी बरामद की है।

 

यह कार्रवाई 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यमुना नदी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नसीर पुत्र शहीद और शहजाद पुत्र साकिब निवासी ग्राम झाम्बा, थाना सनौली, जनपद पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से HR58 B3859 नंबर का रेत से भरा ट्रक और HR60 Q9068 नंबर की जेसीबी मशीन बरामद की गई।

 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश, कांस्टेबल लोकेश कुमार और कांस्टेबल रामकुमार शामिल रहे।

✍️अजीत कुमार श्रीवास्तव

👤 जिला प्रभारी

🎤 आर हिंदुस्तान

📞 9456889665

AJEET SHRIWASTAVA
Author: AJEET SHRIWASTAVA

District Bureau Chief - Shamli Uttar Pradesh