कानपुर देहात : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति बैठक में हुआ बवाल,,
जिले भर में हो रहे विकास और समस्याओं पर दिशा की बैठक में होती है चर्चा,,,
बवाल होते देख मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने संभाला मोर्चा,,,
बवाल के बाद दोनों ने लगाए एक दूसरे पर गंभीर आरोप,,,
अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा वारसी कराएं अपना इलाज,,,
वारसी ने अकबरपुर सांसद पर लगाए फैक्ट्रीयो से वसूली के आरोप,,,
आरोप प्रत्यारोप के बीच दिशा की बैठक हुई स्थगित,,,
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भोले के निर्देश पर दिशा कि बैठक मे मीडिया का प्रवेश है वर्जित
कानपुर देहात जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में आज उस वक्त हंगामा मच गया, जब अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी आमने-सामने आ गए।
जिलाधिकारी कार्यालय के पास बने सभागार में जिले के विकास कार्यों और समस्याओं पर चर्चा के लिए दिशा की बैठक चल रही थी। तभी दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने मोर्चा संभाला और हालात को शांत करने की कोशिश की।गयी सांसद देवेंद्र सिंह भोले अपने लोगो से फैक्ट्रियों में वसूली कराने का आरोप लगाया विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सिर्फ सच कहा है। वहीं सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा वारसी को उपचार की जरूरत है। वे निराधार आरोप लगा रहे हैं। जिले के विकास कार्यों में बाधा डालना इनकी पुरानी आदत है।”
आरोप-प्रत्यारोप के बीच बैठक का माहौल इतना बिगड़ गया कि जिलाधिकारी को बैठक स्थगित करनी पड़ी।
बवाल के बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।







